16 अप्रैल 2015 - 19:25
सऊदी अरब सद्दाम वाली ग़लती दोहरा रहा है।

इराक़ के प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने यमन पर हवाई हमलों के लिए सऊदी अरब पर जमकर फटकार लगाते हुए कहा है कि इस निर्धन देश में रियाज़ के घातक सैन्य अभियान ने मानव त्रासदी पैदा कर दी है। पिछले साल सितम्बर में सत्ता संभालने के बाद अल-अबादी वाशिंगटन के दौरे पर हैं।

अबनाः इराक़ के प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने यमन पर हवाई हमलों के लिए सऊदी अरब पर जमकर फटकार लगाते हुए कहा है कि इस निर्धन देश में रियाज़ के घातक सैन्य अभियान ने मानव त्रासदी पैदा कर दी है। पिछले साल सितम्बर में सत्ता संभालने के बाद अल-अबादी वाशिंगटन के दौरे पर हैं।
वाशिंगटन में अबादी ने कहा कि पहले ही चरण में सैन्य कार्यवाही का मेरे निकट कोई तर्क नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि इस कार्यवाही का क्या उद्देश्य है? ख़ास तौर पर जब यमन की समस्या, आतंरिक समस्या है, इस समस्या का समाधान राजनीतिक है।
यमन पर सऊदी अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए इराक़ी प्रधान मंत्री ने कहा, यह क़दम भविष्य में अन्य पड़ोसी देशों में सऊदी सैन्य हस्तक्षेप के लिए भूमि प्रशस्त कर सकता है।
अबादी ने आले सऊद शासन के क्षेत्रीय लक्ष्यों की तुलना इराक़ के पूर्व तानाशाह सद्दाम से करते हुए कहा कि रियाज़ को इस ग़लती की क़ीमत चुकानी पड़ेगी।
अबादी ने कहा कि यह ख़तरनाक चीज़ है, हमें नहीं पता इसके बाद सऊदी क्या करना चाहते हैं। उनका कहना था कि केवल क्षेत्रीय लक्ष्यों के लिए बिना किसी कारण दूसरे देश पर हमले का विचार ग़लत है। सद्दाम यह पहले कर चुका है। देखिए उसके बाद देश का क्या हाल हुआ।
दूसरी ओर वाशिंगटन में सऊदी राजदूत आदिल जुबैर ने कहा कि इराक़ी प्रधान मंत्री की टिप्पणी अतार्किक है। जुबैर ने दावा किया कि अपनी सीमा से बाहर रियाज़ का कोई लक्ष्य नहीं है।