16 अप्रैल 2015 - 19:24
आतंकवाद की जड़ है सऊदी अरब।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी संगठन हिज़्बुल्लाह ने यमन पर सऊदी अरब के हमलों की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा है कि यह संगठन इस अतिक्रमण पर ख़ामोश नहीं बैठेगा।

अबनाः लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधी संगठन हिज़्बुल्लाह ने यमन पर सऊदी अरब के हमलों की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा है कि यह संगठन इस अतिक्रमण पर ख़ामोश नहीं बैठेगा।
बुधवार को हिज़्बुल्लाह की ओर से जारी होने वाले बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब, इलाक़े को विभाजित करने और क्षेत्रीय देशों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है।
बयान में आगे कहा गया है कि सऊदी अरब विवेक बेचकर हथियारों का आयात कर रहा है और निर्दोष लोगों का ख़ून बहा रहा है।
हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि आले सऊद शासन एक ऐसा हत्यारा और उपेक्षाकारी शासन है कि जो आतंकवाद, चरमपंथ और संकीर्ण विश्वासों को निर्यात करता है