अबनाः ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कहा है कि ईरान के साथ एक बुरा समझौता होने जा रहा है जो पश्चिम की ओर से घुटने टेकने के अर्थ में है
एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बेनयामिन नेतनयाहू ने कहा है कि पश्चिम ईरान के सामने घुटने टेक रहा है। उन्होंने लूसान घोषणापत्र और ईरान व गुट पांच धन एक के बीच संभावित परमाणु समझौते की ओर संकेत करते हुए कहा कि एक बुरा समझौता होने जा रहा है जिससे पता चलता है कि इतिहास से पाठ नहीं सीखा गया है।
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने पश्चिम की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिमी देश, ईरान की सैन्य क्षमता को समाप्त करने और प्रतिबंधों की समाप्ति को, उसकी ओर से हर प्रकार की परमाणु गतिविधि की समाप्ति से सशर्त करने के बजाए ईरान के सामने घुटने टेक रहे हैं। बेनयामिन नेतनयाहू ने इसी प्रकार कहा कि वे मध्यपूर्व और विश्व में ईरान की गतिविधियों पर ध्यान दिए बिना उसे, उसकी परमाणु क्षमता के साथ छोड़ रहे हैं।
ज़ायोनी प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि जब परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने बार-बार अपनी रिपोर्टों में इस बात की पुष्टि की है कि ईरान की परमाणु गतिविधियां शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए हैं जबकि इस्राईली अधिकारी स्वयं इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि उनके पास दो सौ से चार सौ तक परमाणु शस्त्र मौजूद हैं और इस प्रकार ज़ायोनी शासन, मध्यपूर्व का एकमात्र ऐसा शासन है जिसके पास परमाणु हथियार हैं।
16 अप्रैल 2015 - 19:22
समाचार कोड: 684263
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कहा है कि ईरान के साथ एक बुरा समझौता होने जा रहा है जो पश्चिम की ओर से घुटने टेकने के अर्थ में है