16 अप्रैल 2015 - 19:22
 आईएईए और ईरान की एक दिवसीय बैठक संपन्न

परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान व आईएईए की अगली बैठक में बाक़ी बचे दो विषयों का भी समाधान हो जाएगा।

अबनाः परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि ईरान व आईएईए की अगली बैठक में बाक़ी बचे दो विषयों का भी समाधान हो जाएगा।
आईएईएई में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने बताया कि ईरान व आईएईए की एक दिवसीय बैठक बुधवार को तेहरान में संपन्न हो गई और तै पाया है कि एक अन्य बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें बाक़ी दो बचे विषयों का समाधान खोजा जाएगा और बहस को समेट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बैठक में ईरान की ओर से उनके अतिरिक्त हमीद बईदी नेजाद और बेहरूज़ कमालवंदी ने भाग लिया। रज़ा नजफ़ी ने बताया कि बुधवार की बैठक में बाक़ी बचे दो विषयों के बारे में आईएईए के शिष्ट मंडल ने कुछ तकनीकी सवाल किए और हमने जवाब देते हुए अपनी नीतियों का वर्णन किया।
आईएईएई में ईरान के प्रतिनिधि ने बताया कि विवादित मामलों के बारे में समाधान पेश किए गए और तै पाया है कि एक अन्य बैठक आयोजित करके इन समस्याओं का भी समाधान कर दिया जाए।