अबनाः यमन के अंसारुल्लाह जनांदोलन ने कहा है कि देश के संकट की समाप्ति का मार्ग नए राष्ट्रपति का चयन है। अंसारुल्लाह जनांदोलन की राजनैतिक परिषद के सदस्य मुहम्मद अलबुख़ैती ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि देश में नए राष्ट्रपति का चयन करके वर्तमान संकट को हल किया जा सकता है क्योंकि सभी समस्याएं, यमन में राजनैतिक शून्य से संबंधित हैं अतः सभी राजनैतिक गुटों को वार्ता द्वारा राष्ट्रपति के चयन पर सहमत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंसारुल्लाह जनांदोलन इस लिए सऊदी अरब और उसके घटकों के हमलों का जवाब नहीं दे रहा है कि वह वार्ता के वातावरण और राजनैतिक समाधान को समाप्त नहीं करना चाहता।
मुहम्मद अलबुख़ैती ने इसी प्रकार अंसारुल्लाह जनांदोलन के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के बारे में कहा कि इस प्रस्ताव के कारण सऊदी अरब के हमलों में वृद्धि आएगी और यह आक्रमणकारी देशों व उनके आंतरिक समर्थकों के लिए हानिकारक होगा क्योंकि यमन की जनता के बीच वे ग़द्दार समझे जाएंगे और लोगों की ओर से उनका विरोध बढ़ता ही चला जाएगा।
ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित करके अंसारुल्लाह जनांदोलन पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं किंतु प्रस्ताव में सऊदी अरब के हवाई अतिक्रमण और उसमें ढाई हज़ार से अधिल लोगों के मारे जाने की ओर कोई संकेत नहीं किया गया है।
16 अप्रैल 2015 - 19:21
समाचार कोड: 684261
अंसारुल्लाह जनांदोलन की राजनैतिक परिषद के सदस्य मुहम्मद अलबुख़ैती ने एक टीवी साक्षात्कार में कहा कि देश में नए राष्ट्रपति का चयन करके वर्तमान संकट को हल किया जा सकता है क्योंकि सभी समस्याएं, यमन में राजनैतिक शून्य से संबंधित हैं अतः सभी राजनैतिक गुटों को वार्ता द्वारा राष्ट्रपति के चयन पर सहमत हो जाना चाहिए