15 अप्रैल 2015 - 19:09
 स्पेन के प्रधानमंत्री से ईरान के विदेश मंत्री की मुलाकात।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ अपने मिडरेड दौरे में स्पेन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय तबदीलियों के बारे में चर्चा की।

अबनाः रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ अपने मिडरेड दौरे में स्पेन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय तबदीलियों के बारे में चर्चा की। इस बैठक में स्पेन के प्रधानमंत्री ने तेहरान मिडरेड संबंधों को सुखद बताया और ताकीद के साथ कहा कि ईरान और स्पेन के संबंधों को भविष्य में और अधिक बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र में ईरान की भूमिका को बहुत महत्वपूर्ण और प्रभावी बताया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्पेन की अस्थायी सदस्यता से संबंधित ईरान के समर्थन पर तेहरान का आभार व्यक्त दिया। इस बैठक में ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने भी ईरान और स्पेन के संबंधों को सभी क्षेत्रों में अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए, यमन की स्थिति, आईएसआईएल और आतंकवाद के बारे में ईरान के दृष्टिकोण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यमन में तत्काल संघर्ष विराम, राहत कार्यवाहियों, यमन पक्षों के बीच वार्ता और इस देश में एक व्यापक सरकार बनाए जाने की आवश्यकता है और यमन का संकट केवल राजनीतिक तरीके से ही हल किया जा सकता है।