15 अप्रैल 2015 - 19:06
 राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा पर डॉ रूहानी की ताकीद।

रिपोर्ट के अनुसार डॉ हसन रूहानी ने मंगलवार को उच्च क्रांतिकारी सांस्कृतिक परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हितों और अधिकारों पर डटे रहने को परमाणु वार्ता का मुख्य सिद्धांत बताया

अबनाः रिपोर्ट के अनुसार डॉ हसन रूहानी ने मंगलवार को उच्च क्रांतिकारी सांस्कृतिक परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हितों और अधिकारों पर डटे रहने को परमाणु वार्ता का मुख्य सिद्धांत बताया और कहा कि विश्व जनमत, विश्लेषक, दोसत् और इसी तरह दुश्मन तक हालिया समझौते को ईरान की विफलता नहीं समझता। ईरान के राष्ट्रपति ने शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के सभी क्षेत्रों में ईरानी प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक क्षमताओं की रक्षा की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि वार्ता टीम ने कभी भी ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को भुलाया नहीं और वह आगे भी कभी नहीं भूलेगी और हम इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर के निर्देश और रेडलाईन के दायरे में रहते हुए पूरी ताकत से डटे रहेंगे।