14 अप्रैल 2015 - 19:30
आगामी परमाणु वार्ता 21 अप्रैल से

ईरान के विदेशमंत्री का कहना है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच आगामी परमाणु वार्ता अगले सप्ताह मंगलवार से शुरू होगी।

अबनाः ईरान के विदेशमंत्री का कहना है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच आगामी परमाणु वार्ता अगले सप्ताह मंगलवार से शुरू होगी।
विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि 21 अप्रैल को यह वार्ता विशेषज्ञों और उप विदेश मंत्रियों के स्तर पर होगी।
ज़रीफ़ का कहना था कि मेरे सहायक, यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों की प्रभारी और अन्य अधिकारी 21 अप्रैल को वार्ता करेंगे ताकि व्यापक समझौते का मसौदा तैयार किया जा सके।
ईरान और यूरोपीय यूनियन के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता के उद्देश्य से ईरानी विदेशमंत्री, मंगलवार की सुबह स्पेन की यात्रा पहुंचे।
जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को स्पेन में अपने स्पैनिश समकक्ष और अन्य अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।