अबनाः अमरीका में एक अदालत ने इराक़ में 2007 में 17 निहत्थे इराक़ी नागरिकों के जनसंहार में लिप्त पाए गाए कुख्यात प्राइवेट सुरक्षा कंपनी ब्लैक वॉटर के चार पूर्व गार्डों को लंबी क़ैद की सज़ा सुनायी है। सोमवार को वाशिंग्टन में फ़ौजदारी की अदालत ने पहली गोली चलाने वाले निकोलस ए स्लैटन को आजीवन कारावास, जबकि तीन अन्य डस्टिन एल हर्ड, इवान एस लिबर्टी और पॉल ए स्लफ़ को 30-30 साल के क़ैद की सज़ा सुनायी है। पिछले अक्तूबर में ये लोग श्रंख्लाबद्ध आरोपों के दोषी पाए गए जिसमें 2007 में इराक़ की राजधानी बग़दाद के निसूर स्कवाएर पर एक कूटनैतिक कारवां की देखरेख के दौरान घटने वाली प्राणघातक घटना में पहली डिग्री की हत्या सहित स्वैच्छा से हत्या करने जैसे अपराध शामिल हैं। इस घटना में एक नौ साल का बच्चा भी मारा गया था। अमरीकी फ़ेडरल जज रायस लैम्बर्थ ने अदालत में अपने फ़ैसले में कहा, “जो बर्बरतापूर्ण घटना घटी, अदालत उसे कभी नहीं माफ़ कर सकती लेकिन यह बात स्पष्ट है कि ये जवान व्यक्ति घबरा गए थे।” ज्ञात रहे सितबंर 2007 में बग़दाद के भीड़ भाड़ वाले निसूर स्कवाएर पर ब्लैक वॉटर के इन गार्डों ने निहत्थे इराक़ियों पर स्नाइपर राइफ़ल, मशीन गन और ग्रेनेड लॉन्चर से हमले किए थे जिसमें 17 इराक़ी हताहत हुए थे। 2003 में अमरीका और ब्रिटेन ने अंतर्राष्ट्रीय क़ानून की धज्जी उड़ाते हुए इराक़ में कथित रूप से इराक़ के पूर्व तानाशाह सद्दाम द्वारा जमा किए गए सामूहिक विनाश के हथियार का पता लगाने के झूठे बहाने से इस देश पर हमला किया था।
14 अप्रैल 2015 - 19:10
समाचार कोड: 683733
अमरीका में एक अदालत ने इराक़ में 2007 में 17 निहत्थे इराक़ी नागरिकों के जनसंहार में लिप्त पाए गाए कुख्यात प्राइवेट सुरक्षा कंपनी ब्लैक वॉटर के चार पूर्व गार्डों को लंबी क़ैद की सज़ा सुनायी है।