13 अप्रैल 2015 - 19:27
ईरान ने उमरे पर रोक लगा, जताया सऊदी अरब के विरूद्ध अपना विरोध।

ईरान के संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन नूशाबादी का कहना है कि संस्कृति मंत्री अली जन्नती ने सोमवार को यह आदेश दिया है कि जब तक जेद्दाह हवाई अड्डे पर दो ईरानी युवाओं का यौन शोषण करने वाले दोषी अधिकारियों को सज़ा नहीं मिल जाती है, ईरानी तीर्थयात्री मक्के की यात्रा पर नहीं जाएंगे

अबनाः ईरान के संस्कृति मंत्रालय ने उमरे की यात्रा के स्थगन की सूचना दी है। ईरान के संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन नूशाबादी का कहना है कि संस्कृति मंत्री अली जन्नती ने सोमवार को यह आदेश दिया है कि जब तक जेद्दाह हवाई अड्डे पर दो ईरानी युवाओं का यौन शोषण करने वाले दोषी अधिकारियों को सज़ा नहीं मिल जाती है, ईरानी तीर्थयात्री मक्के की यात्रा पर नहीं जाएंगे। संस्कृति मंत्री का कहना है कि ईरान के अधिकांश वरिष्ठ धर्मगुरुओं ने चिंता व्यक्त की है। इससे पहले भी सऊदी अरब में ईरानी तीर्थयात्रियों और धर्मगुरुओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें मिल चुकी हैं, जिसके कारण यह निर्णय लिया जा रहा है।
अली जन्नती ने कहा है कि जेद्दाह की दुखद घटना के संबंध में सऊदी अधिकारियों से कूटनीतिक स्तर पर संपर्क किया गया है और उन्होंने वादा किया है कि दोषियों को सज़ा दी जाएगी। संस्कृति मंत्रालय का कहना है कि इस घटना से ईरानी राष्ट्र की साख को नुक़सान पहुंचा है और राष्ट्र की यही मांग है कि दोषियों को उनके अपराध की सज़ा मिलनी चाहिए।