13 अप्रैल 2015 - 19:27
जार्डन ने यमन संकट के कूटनीतिक समाधान पर बल दिया।

जार्डन नरेश ने यमन संकट के कूटनीतिक समाधान पर बल दिया। प्राप्त समाचारों के अनुसार जार्डन नरेश अब्दुल्लाह ने बल देकर कहा है कि यमन संकट के कूटनीतिक समाधान के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं है।

अबनाः जार्डन नरेश ने यमन संकट के कूटनीतिक समाधान पर बल दिया। प्राप्त समाचारों के अनुसार जार्डन नरेश अब्दुल्लाह ने बल देकर कहा है कि यमन संकट के कूटनीतिक समाधान के अतिरिक्त कोई अन्य विकल्प नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यमन संकट का ऐसा कूटनीतिक समाधान किया जाना चाहिये जिसमें समस्त गुट व लोग शामिल हों।
फिलिस्तीन के बारे में भी अब्दुल्लाह ने कहा कि एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश का गठन इस विषय के समाधान का एकमात्र मार्ग है।
साथ ही उन्होंने कहा कि जार्डन आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुकाबले के लिए इराक द्वारा किये जा रहे प्रयास का समर्थन करता है।
आतंकवाद से मुकाबले के संबंध में जार्डन नरेश का बयान ऐसी स्थिति में सामने आ रहा है जब रविवार को सीरिया के विदेशमंत्रालय ने बल देकर कहा था कि अगर आईएसआईएल को जार्डन और कुछ अरब एवं पश्चिमी देशों का समर्थन न होता तो सीरिया में आतंकवादी कार्यवाहियां जारी न रहतीं।