रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने देश के केंद्र में स्थित तकफीरी आतंकवादियों के गढ़ रहूम नामक गांव पर हमला करके आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल के कई तत्वों को मार गिराया और उनके कई हथियारों को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई सीरिया की सेना के उस ऑपरेशन का हिस्सा है जो इस देश के पूर्वी प्रांत हिम्स में स्थित जबल शायर और अलबज़्ल जैसे तेल से मालामाल क्षेत्रों से आतंकवादियों को निकाल बाहर किए जाने के लिये किया गया है। सीरिया सेना ने उत्तरी क्षेत्र हलब और दक्षिणी क्षेत्र दरआ और कैंतरह के बाहरी इलाके में कई आतंकवादियों को मार दिया है। सीरिया के कुर्द अधिकारियों ने भी कहा है कि कुर्द बलों ने भी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में स्थित ऐन ईसा के तीन गांवों और सीमेंट की एक फैक्टरी का प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया है। यह शहर सीमावर्ती शहर तिल अबीज़ से पैंतालीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल अपने तत्वों को तुर्की से सीरिया में प्रवेश करने के लिए इस शहर को उपयोग करते हैं।
13 अप्रैल 2015 - 19:15
समाचार कोड: 683411
सीरिया की सेना ने देश के केंद्र में स्थित तकफीरी आतंकवादियों के गढ़ रहूम नामक गांव पर हमला करके आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल के कई तत्वों को मार गिराया और उनके कई हथियारों को नष्ट कर दिया है