अबनाः पाकिस्तान के पूर्व सैनिक कमांडर जनरल असलम बेग ने यमन संकट के समाधान हेतु ईरान के विदेशमंत्री के सुझाव को लाभदायक बताया है।
जनरल असलम बेग ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को चाहिये कि वे इस संबंध में ईरान से संपर्क बनाये रखें और यमन में युद्ध बंद कराने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब द्वारा यमन में किये जा रहे अपराधों के मार्ग में इस्लामाबाद बाधा बने चाहिये ताकि वार्ता द्वारा यमन संकट का समाधान हो सके।
असलम बेग ने कहा कि ईरान, पाकिस्तान और तुर्की तीनों देश अच्छी तरह यमन संकट के समाधान के लिए प्रयास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद को देश के अंदर बहुत अधिक कठिनाइयों का सामना है और अमेरिका के साथ सहकारिता करने के कारण पाकिस्तान को देश के भीतर और अधिक समस्याओं का सामना हो गया है और शत्रु सांप्रदायिक मामलों को हवा देना चाहता है।
ज्ञात रहे कि ईरान के विदेशमंत्री ने अपनी हालिया पाकिस्तान यात्रा के दौरान यमन में तुरंत युद्ध बंद करने की मांग की थी। इसी प्रकार ईरान के विदेशमंत्री ने युद्ध विराम, मानवीय सहायता, यमनियों के मध्य वार्ता और यमन में एक व्यापक सरकार के गठन की मांग की थी।
13 अप्रैल 2015 - 11:56
समाचार कोड: 683327
पाकिस्तान के पूर्व सैनिक कमांडर जनरल असलम बेग ने यमन संकट के समाधान हेतु ईरान के विदेशमंत्री के सुझाव को लाभदायक बताया है।