अबनाः सऊदी अरब ने अपने पड़ोसी देश यमन के ख़िलाफ़ हवाई हमलों को बंद करने की ईरान की अपील को ख़ारिज करते हुए तेहरान पर यमन में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।
रविवार को रियाज़ में एक प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए सऊदी विदेश मंत्री ने यमन के ख़िलाफ़ ग़ैर क़ानूनी हवाई हमलों को सही ठहराने की कोशिश करते हुए कहा कि यह हमले यमन के भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी की अपील पर किए जा रहे हैं।
अपने फ्रांसीसी समकक्ष लॉरेंट फ़ैबियस के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सऊदी विदेश मंत्री सऊद अल-फ़ैसल ने कहा कि ईरान, यमन में हमसे युद्ध रोकने के लिए कैसे कह सकता है, ईरान यमन का ज़िम्मेदार तो नहीं है।
हालांकि फ़ैसल ने यह भी कहा कि सऊदी अरब, ईरान के साथ युद्ध की स्थिति में नहीं है। फ़्रांसीसी विदेश मंत्री ने यमन संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर बल देते हुए कहा कि इस संकट के समाधान के लिए वार्ता शुरू की जानी चाहिए।
सऊदी अरब ने ईरान पर यमन में हस्तक्षेप का आरोप ऐसी स्थिति में लगाया है कि जब ईरान ने इस प्रकार के निराधार आरोपों को सफ़ैद झूठ क़रार देते हुए पूर्ण रूप से नकार दिया है।
ईरान ने यमन के ख़िलाफ़ सऊदी आपराधिक सैन्य कार्यवाही को तुरंत बंद किए जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया था।
13 अप्रैल 2015 - 11:44
समाचार कोड: 683323
सऊदी अरब ने अपने पड़ोसी देश यमन के ख़िलाफ़ हवाई हमलों को बंद करने की ईरान की अपील को ख़ारिज करते हुए तेहरान पर यमन में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।