अबनाः रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल के तत्वों ने उत्तरी बगदाद में स्थित बीजी ऑयल रिफाइनरी को अपने हमले का निशाना बनाया है।
बीजी ऑयल रिफाइनरी इराक की सबसे बड़ी ऑयल फील्ड गिनी जाती है। उसको कुछ समय पहले आतंकवादी गुट आईएसआईएल के तत्वों से मुक्त कराया गया था लेकिन अब यह गिरोह एक बार फिर इस क्षेत्र पर कब्जा करने के प्रयास कर रहा है।
इराक के सलाहुद्दीन प्रांत के सैन्य कमांडर ने कहा है कि आज आईएसआईएल आतंकवादियों ने बीजी पर व्यापक हमला किया जिसके बाद इन आतंकवादियों और इराकी सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई।