अबनाः रिपोर्ट के अनुसार यरमूक शिविर में आईएसआईएल आतंकवादियों के खिलाफ फिलिस्तीनियों की कार्यवाही जारी है और आईएसआईएल आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचा है और वह पीछे हटने पर मजबूर हो गए हैं। फिलिस्तीनी गुटों के एक कमांडर ने अल-आलम समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि आईएसआईएल आतंकवादियों ने इस शिविर के कुछ हिस्सों पर कब्जा करके फिलिस्तीनियों पर हमला कर रहे हैं जबकि फिलिस्तीनियों द्वारा आईएसआईएल आतंकवादी गिरोह के हमले का भरपूर जवाब दिया जा रहा है। इस कमांडर के अनुसार फिलिस्तीनी समूह आईएसआईएल द्वारा कबज़ाए गये सभी क्षेत्रों को मुक्त कराने की कोशिश कर रहे हैं।
फिलिस्तीनियों का कहना है कि आईएसआईएल आतंकवादियों की आक्रामकता के जवाब में की जाने वाली कार्यवाहियों में आईएसआईएल को सख्त हार का सामना करना पड़ रहा है और अब तक दर्जनों आतंकवादी हताहत व घायल हो चुके हैं।
फिलिस्तीनियों का कहना है कि सभी क्षेत्रों से आतंकवादियों का सफाया होने तक हमारी कार्यवाहियां जारी रहेंगी। बताया जाता है कि आईएसआईएल आतंकवादी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिलिस्तीनी समूह, लोबिया नामक सड़क तक पहुंच गए हैं जबकि आईएसआईएल आतंकवादी गुट इस सड़क को अपनी आक्रामक गतिविधियों के लिए भरपूर ढंग से इस्तेमाल कर रहा है। यरमूक में स्थित नगर पालिका भवन के आसपास के क्षेत्रों में भी छिटपुट झड़पों की सूचना मिली हैं।
12 अप्रैल 2015 - 13:24
समाचार कोड: 683058
यरमूक शिविर में आईएसआईएल आतंकवादियों के खिलाफ फिलिस्तीनियों की कार्यवाही जारी है और आईएसआईएल आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचा है और वह पीछे हटने पर मजबूर हो गए हैं