अबनाः सुप्रीम लीडर ऑफ़ इस्लामिक रिपब्लिक ईरान हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने बीते कल अपने क़ुम दौरे के दौरान मराज-ए-केराम से मुलाक़ात और बातचीत की। आपने आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी, आयतुल्लाह नूरी हमेदानी, आयतुल्लाह जाफ़र सुब्हानी से मुलाक़ात की।
फ़ार्स न्यूज़ ने हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई के दफ़्तर की साईट के हवाले से रिपोर्ट दी है कि हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कल 11 अप्रैल 2015 को अपनी क़ुम यात्रा के दौरान क़ुम के शिया मराजेअ से मुलाक़ात की।
रिपोर्ट के अनुसार हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई हज़रत आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी से मुलाक़ात के लिये उनके घर गये और उनसे बातचीत की। पिछले सप्ताह भी आपने अपनी क़ुम यात्रा के दौरान हज़रत आयतुल्लाह शुबैरी ज़ंजानी और आयतुल्लाह मकारिम शीराज़ी से मुलाक़ात की थी।
ग़ौरतलब है हालिया दिनों में क़ुम में हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई की बहेन की मजलिस (ईसाले सवाब) में क़ुम के मराजे केराम ने शिरकत की थी और आपकी सेवा में संवेदना व्यक्त की थी।
12 अप्रैल 2015 - 11:56
समाचार कोड: 683033
हज़रत आयतुल्लाह ख़ामेनई ने बीते कल अपने क़ुम दौरे के दौरान मराज-ए-केराम से मुलाक़ात और बातचीत की। आपने आयतुल्लाह वहीद ख़ुरासानी, आयतुल्लाह नूरी हमेदानी, आयतुल्लाह जाफ़र सुब्हानी से मुलाक़ात की।