अबनाः सऊदी अरब के जद्दा हवाई अड्डे पर दो ईरानी किशोरों के साथ सऊदी पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए यौन शोषण के ख़िलाफ़ तेहरान में सऊदी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ।
शनिवार को हुए प्रदर्शन में इस घृणित कृत्य के अभियुक्तों को तत्काल दंडित करने की मांग की गई।
प्रदर्शन में शामिल जनता ने आले सऊद मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने तेहरान में सऊदी अरब के दूतावास को बंद करने तथा हज और उमरे को रोकने की भी मांग की। प्रदर्शन के बाद एक बयान जारी किया गया जिसमें इस बात की धमकी दी गई है कि जबतक सऊदी अरब का दूतावास बंद नहीं होता और सऊदी अरब के प्रभारी राजदूत को ईरान से निकाला नहीं जाता उस समय तक धरना जारी रहेगा।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सऊदी अरब के दूतावास के प्रवेश द्वार पर लगे सऊदी अरब के ध्वज को उतारने की भी मांग की। इस प्रदर्शन में जवानों, बूढ़ों, और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया
इस बीच एक रिपोर्ट के अनुसार तेहरान में सऊदी अरब के दूतावास पर प्रदर्शनकारियों के धावा बोल दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई हुई।
11 अप्रैल 2015 - 19:30
समाचार कोड: 682881
सऊदी अरब के जद्दा हवाई अड्डे पर दो ईरानी किशोरों के साथ सऊदी पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए यौन शोषण के ख़िलाफ़ तेहरान में सऊदी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ।