10 अप्रैल 2015 - 18:55
स्वयंसेवक बल हुकूमत का हिस्सा हैं।

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदरुल एबादी ने गुरुवार की रात शहीद आयतुल्लाह बाक़िर सद्र की 35वीं बरसी की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग सार्वजनिक स्वयंसेवक सेना को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री हैदरुल एबादी ने गुरुवार की रात शहीद आयतुल्लाह बाक़िर सद्र की 35वीं बरसी की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग सार्वजनिक स्वयंसेवक सेना को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की आलोचना की और कहा कि इराक में स्वंयसेवी बलों के हौसले पस्त करना अच्छा नहीं है क्योंकि इसका गठन सरकार की मंज़ूरी से हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वंयसेवी बलों का सरकारी संस्था घोषित किया जाना कोई नई बात नहीं है,लेकिन यह बात सरकार के फैसले पर ताकीद करती है। हैदर एबादी ने कहा कि सार्वजनिक स्वयंसेवक बल सरकार की ही एक संस्था है और इसे अधिक समर्थन और निगरानी की जरूरत है। उन्होंने कहा कुछ लोग देश की रक्षा के पवित्र नाम से गलत फायदा उठाते हुए सार्वजनिक बल को हानि पहुंचाना और बदनाम करना चाहते हैं। हैदर एबादी ने कहा कि स्वयंसेवक सेना में शिया,सुन्नी, एज़दी,तुर्कमन और ईसाई सभी शामिल हैं और हम उसका समर्थन करते हैं इराकी प्रधानमंत्री ने कहा कि इराकी जनता को आतंकवादियों के मुकाबले मेंएकजुट हो जाना चाहिए।