9 अप्रैल 2015 - 19:19
सऊदी अरब और पाकिस्तान का संयुक्त सैन्य अभ्यास

पाकिस्तान और सऊदी अरब के संयुक्त सैन्य अभ्यास में कम से कम 1 सैन्य अधिकारी मारा गया जबकि तीन सैनिक घायल हो गए। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेन्सी ने मृतकों और घायलों की नागरिकता नहीं बताई है।

अबनाः सऊदी अरब और पाकिस्तान के सैन्य अभ्यास के दौरान 4 लोग हताहत और घायल हुए हैं। अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान और सऊदी अरब के संयुक्त सैन्य अभ्यास में कम से कम 1 सैन्य अधिकारी मारा गया जबकि तीन सैनिक घायल हो गए।  सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेन्सी ने मृतकों और घायलों की नागरिकता नहीं बताई है।  बताया जा रहा है कि सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच यह सैन्य अभ्यास, सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिम में किये जा रहे थे।  सूत्रों का कहना है कि सैन्य अभ्यास के दौरान गोलीबारी के कारण एक अधिकारी मारा गया जबकि तीन सैनिक घायल हो गए।