अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः प्राप्त सूचना के अनुसार भारत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शनिवार की सुबह कश्मीर के राजोड़ी क्षेत्र में एक बम विस्फोट हुआ है जिसमें तीन नागरिक मारे गए और एक घायल हो गया है। राजोड़ी क्षेत्र नियंत्रण रेखा के निकट स्थित है।
गौरतलब भारत प्रशासित कश्मीर में अलगाववादी संगठनों के सशस्त्र संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत ने इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में सेना तैनात कर रखी है।
मानवाधिकार संगठन भारतीय सेना पर मानवाधिकार हनन के आरोप लगाते रहे हैं। कश्मीर का क्षेत्र भारत और पाकिस्तान के बीच एक ऐसा क्षेत्र है कि जिसके बारे में दोनों देशों के बीच पुराने मतभेद जारी हैं और इन दोनों देशों के बीच कश्मीर समस्या पर अब तक कई बार छिटपुट जंग भी हो चुकी है।