अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिगेडियर जनरल सैयद हसन फिरोजाबादी ने आज बुधवार को कहा है कि यमन में सऊदी अरब का हमले का उद्देश्य,जो पूरी बेरहमी से जारी है,अपने आंतरिक मतभेदों को छिपाने और दूसरों पर दबाव डालने की कोशिश है। जनरल फिरोजाबादी ने कहा कि आले सऊद ने अपने आंतरिक मतभेदों और कमजोरियों पर पर्दा डालने के लिए यमन के निहत्थी जनता के खिलाफ हिंसात्मक कार्यवाहियां शुरू कर रखी हैं।
ईरान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने इन अपराधों पर इस्लामी देशों की चुप्पी पर खेद व्यक्त करते हुए कुछ मुस्लिम शासकों की आलोचना की जो सऊदी अरब के हमलों पर अपने देश की जनता के विरोध के बावजूद आले सऊद के साथ खड़े हैं।