अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी जनता ने राजधानी सनआ में सऊदी अरब की आक्रामकता के खिलाफ प्रदर्शन किया और यमन में सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी में अरब देशों की चुप्पी की निंदा की। यमन प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र से मांग की कि वह,यमन पर सऊदी अरब के हमलों के संबंध में अंतरराष्ट्रीय नियमों के संदर्भ में अपने कर्तव्यों का पालन करे और यमन में सउदी अरब की आक्रामकता को बंद कराए। इस बीच यमन के अब प्रांत में स्थित क्षेत्र मीसम में सिबतैन स्कूल पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में शहीद होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर छः हो गई है।
गौरतलब है कि यमन में सउदी अरब की आक्रामकता छब्बीस मार्च से जारी है जिसमें यमन की जनता को भारी जानी व माली नुकसान पहुंच रहा है जबकि यमन में सऊदी अरब के यह हमले, संयुक्त राष्ट्र से किसी भी प्रकार की अनुमति के बिना शुरू किए गए हैं।