8 अप्रैल 2015 - 15:33
इराक़ में आईएसआईएल ने तीन सौ इराक़ियों का किया नरसंहार।

रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इराक में स्थित मूसेल में आईएसआईएल आतंकवादियों ने तीन सौ इराक़ियों का नरसंहार किया है, इससे पहले,इस आतंकवादी गुट ने उन इराक़ियों को बंदी बना लिया था।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इराक में स्थित मूसेल में आईएसआईएल आतंकवादियों ने तीन सौ इराक़ियों का नरसंहार किया है, इससे पहले,इस आतंकवादी गुट ने उन इराक़ियों को बंदी बना लिया था। सूत्रों के अनुसार इन निर्दोष इराकियों का अलकियारह क्षेत्र में नरसंहार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि नरसंहार किए जाने वाले इराकियों में,सुरक्षा अधिकारियों और कर्मियों के अलावा,डॉक्टर,विद्वान,विश्वविद्यालय से जुड़े लोग,व्यापारी और आम नागरिक शामिल हैं। दूसरी ओर कुर्द पीश्मर्गा मलेशिया ने संजार शहर के बाहरी इलाके में एक कार्रवाई करके ऐज़दिंयों केउन अट्ठाईस लोगों को रिहा करा लिया जिन्हें आईएसआईएल आतंकवादी गिरोह ने बंदी बना लिया था। इस आतंकवादी गुट ने मूसेल के पश्चिम में ऐज़दी आबादी के क्षेत्रों खासकर संजार शहर पर हमला करने के बाद,वहाँ के लोगों का क्रूर तरीक़े से नरसंहार किया और इन क्षेत्रों से हजारों का अपहरण करके,जिनमें औरतें और बच्चे भी शामिल थे,आसपास के क्षेत्रों खासकर तलअफर स्थानांतरित कर दिया था।