8 अप्रैल 2015 - 11:28
ईरानी विदेशमंत्री की ओमान के विदेशमंत्री से मुलाकात।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने अपने ओमान दौरे के दौरान विदेश मंत्री यूसुफ बिन अल्वी से द्विपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने अपने ओमान दौरे के दौरान विदेश मंत्री यूसुफ बिन अल्वी से द्विपक्षीय संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की है।

रिपोर्ट के अनुसार ईरानी विदेश मंत्री ने इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में कुछ क्षेत्रीय समाधान खासकर परमाणु मुद्दे में ओमान के राजा सुल्तान काबूस की भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि परमाणु वार्ता हालिया चरण ओमान की विशेष भूमिका और सुल्तान काबूस के विशेष हस्तक्षेप से शुरू हुआ और उम्मीद है कि सभी पक्षों के राजनीतिक संकल्प और इरादे से परिणाम तक पहुंच जाएगा। उन्होंने ओमान में अपनी अगली वार्ता के बारे में कहा कि सभी पक्ष इस बात में रुचि रखते हैं एक बार फिर मस्कट में इकट्ठे हों लेकिन अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है इससे पहले ओमान के विदेशमंत्री यूसुफ बिन अल्वी ने एयरपोर्ट पर ईरान के विदेशमंत्री और उनके साथ जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। मोहम्मद जवाद ज़रीफ इस दौरे के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद रवाना होंगे।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने सोमवार को ईरान के सरहदी गार्डों पर होने वाले आतंकवादी गुट के हमले की दूसरी बार निंदा की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बुधवार के दिन और ईरान के विदेश मंत्री के पाकिस्तान में प्रवेश करने से कुछ घंटे पहले एक बयान जारी करके कहा है कि पाकिस्तान इस आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है। इस बयान में आया है कि पाकिस्तानी सरकार इस आतंकवादी हमले में शहीद होने वालों के परिजनों और ईरान की सरकार को इन शहादतों की श्रद्धांजलि अर्पित करती है।

इस बयान के अनुसार पाकिस्तान के सुरक्षा बल इस घटना के बारे में जांच कर रहे हैं और उन्होंने ईरान से भी कहा है कि वह इस संबंध में आवश्यक जानकारी से पाकिस्तान को अवगत करे।