8 अप्रैल 2015 - 07:58
 तुर्की में शरणार्थी सीरियाई कुर्द अपने घरों को लौटते हुये।

लगभग एक हजार सात सौ कुर्द निवासी, जो सीरिया के शहर कोबानी से निकलकर तुर्की में शरण लिए हुए थे अपने वतन वापस आ रहे हैं।

अबनाः लगभग एक हजार सात सौ कुर्द निवासी, जो सीरिया के शहर कोबानी से निकलकर तुर्की में शरण लिए हुए थे अपने वतन वापस आ रहे हैं। कोबानी, सीरिया के उत्तरी सीमा क्षेत्र में स्थित है। लगभग तीन महीनों से जब से कोबानी शहर तकफीरी आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल के कब्जे से मुक्त हुआ है, कुर्द निवासी अपने शहर लौट रहे हैं और अब तक सात हजार शरणार्थी, कोबानी लौट चुके हैं। कोबानी में लगभग दो लाख कुर्द नागरिक रहते हैं। शहर पर तकफीरी आतंकवादी गिरोह के हमलों और उस पर कब्जे के कारण हजारों लोग देश छोड़ने पर मजबूर हो गए थे।