अबनाः इराकी कुरदिस्तान की देशभक्ति यूनियन पार्टी ने घोषणा की है कि आईएसआईएल आतंकवादी करकूक और तिकरित के अक्सर क्षेत्रों से होवैजह और करात दकी ओर भाग रहे हैं।
कुरदिस्तान की देशभक्ति यूनियन पार्टी के प्रमुख रशाद गुलाली ने एक साक्षात्कार में कहा है कि आईएसआईएल ने करकूक और तिकरित क्षेत्रों में हार का मजा चखने के बाद हुवैजह और करात की ओर भागना शुरू कर दिया है और वह अपनी सेना को राहत के बाद फिर से संयोजित करने की कोशिश कर रहे हैं। रशाद गुलाली ने कहा कि आईएसआईएल के अन्य तत्व भी जिला बाकरन के ज़ोरना, अदलह, ममद, इसतीर और शनदर उलया गांवों में चले गए हैं और खुद को फिर से सशस्त्र और व्यवस्थित करने की कोशिश कर रहे हैं। रशाद गुलाली के अनुसार आईएसआईएल, इन गांवों में अपने आतंकवादियों के मकान बना रहे हैं और अपने आतंकवादियों के आवास की व्यवस्था कर रहे हैं। कुरदिस्तान देशभक्ति संघ के प्रमुख ने कहा कि जिन तत्वों को आईएसआईएल गिरोह ने यहां स्थानांतरित किया है उनमें से अधिकांश अन्य क्षेत्रों के रहने वाले हैं और वह लड़ाई में हार के समय उन्हें राहत बल के शीर्षक से इस्तेमाल करता है।
8 अप्रैल 2015 - 07:49
समाचार कोड: 681933
इराकी कुरदिस्तान की देशभक्ति यूनियन पार्टी ने घोषणा की है कि आईएसआईएल आतंकवादी करकूक और तिकरित के अक्सर क्षेत्रों से होवैजह और करात दकी ओर भाग रहे हैं।