6 अप्रैल 2015 - 19:10
सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूल बंद।

यमन और सऊदी अरब की संयुक्त सीमा पर तनाव में बढ़ोत्तरी के बाद सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र नजरान के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमन और सऊदी अरब की संयुक्त सीमा पर तनाव में बढ़ोत्तरी के बाद सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र नजरान के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

इरना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र नजरान के शिक्षा विभाग ने एक बयान में इस क्षेत्र के स्कूलों में चार दिन की छुट्टी की घोषणा की है। इस विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता हम्द ऑले शरया ने इस बात का उल्लेख करते हुए कहा नजरान के क्षेत्र में 94 स्कूल हैं। दूसरी ओर यमन पर हमले के सहयोगियों के सरकारी प्रवक्ता ब्रिगेडियर अहमद असीरी ने कहा है कि अंसारूल्लाह आंदोलन सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरंग खोद रहा है,ब्रिगेडियर अहमद असीरी ने कहा कि इस क्षेत्र में सऊदी अरब की सेना की झड़पें हुई हैं। अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने सोमवार को उत्तरी यमन के सादह प्रांत के अलअंद क्षेत्र में कई घरों को निशाना बनाया है। इस हमले में नौ लोग शहीद और कई घायल हो गए हैं, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं।