6 अप्रैल 2015 - 19:00
सऊदी अरब के समर्थकों को अंसारुल्लाह की चेतावनी।

अंसारूल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस सलाम ने सोमवार को एक बयान में कहा है कि जिन राजनीतिक पार्टी या किसी पक्ष या देश ने यमन, उसकी सेना और राष्ट्र के खिलाफ शत्रुतापूर्ण हमलों का समर्थन किया तो वह प्रतिद्वंद्वी पक्ष माना जाएगा।

अहलेबैत अ समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अंसारूल्लाह के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस सलाम ने सोमवार को एक बयान में कहा है कि जिन राजनीतिक पार्टी या किसी पक्ष या देश ने यमन,उसकी सेना और राष्ट्र के खिलाफ शत्रुतापूर्ण हमलों का समर्थन किया तो वह प्रतिद्वंद्वी पक्ष माना जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यमन की सेना,सुरक्षा बल और सार्वजनिक कमेटियों को यह अधिकार है कि वह विरोधियों और शत्रुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

मोहम्मद अब्दुस सलाम ने कहा कि आज यमन का संकट और समस्या राजनीतिक मतभेद का नतीजा नहीं है बल्कि विदेशी सेनाओं के हाथों यमन नागरिकों का नरसंहार और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है और यमन के जिन समूहों ने सऊदी अरब के शत्रुतापूर्ण स्टैंड और आक्रामकता का समर्थन किया,उन्होंने देश व राष्ट्र के साथ विश्वासघात और देशद्रोह किया है। अब्दुस सलाम ने कहा यह वो लोग हैं जो देश की तबाही और लोगों के नरसंहार में सऊदी अरब के अपराध में बराबर के भागीदार हैं।