अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के उप प्रमुख शेख नबील क़ाउक ने यमन में सउदी अरब की आक्रामकता और इस देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की कड़ी आलोचना करते हुए ताकीद की है कि सऊदी अरब ने यमन पर हमला करके अपनी लापरवाही और इस हमले के परिणाम से अनभिज्ञता का सबूत पेश किया है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के हमले के बाद,उसे इस बात का अंदाज़ा हो जाना चाहिए कि यमन की जनता ने उसकी आक्रामकता के मुकाबले में अपनी एकता का प्रदर्शन किया है जबकि सऊदी अरब की यह आक्रामकता,यमन की जनता में सऊदी अधिकारियोंके प्रति नफरत बढ़ने का कारण बनी है। शेख नबील काउक ने कहा रियाद को यह बात समझ लेनी चाहिए कि यमन पर हमला करके वह अपना कोई भी लक्ष्य प्राप्त करने में सफल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हिज़्बुल्लाह,सऊदी अरब की आक्रामकता के मुकाबले में यमन की जनता के समर्थन को अपना नैतिक,धार्मिक और मानवीय कर्तव्य समझती है। उन्होंने कहा कि यमन का मुद्दा,सत्य और असत्य की समस्या है और हिज़्बुल्लाह,सत्य के समर्थन से कभी मुंह नहीं मोड़ सकता। उन्होंने कहा कि तकफीरी आतंकवादी तत्वों,कि जिन्होंने सीरिया,इराक और लेबनान में दंगों की आग भड़काई थी,यमन में भी युद्ध और आक्रामकता का बाजार गर्म कर रहे हैं।
6 अप्रैल 2015 - 18:52
समाचार कोड: 681656
हिज़्बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के उप प्रमुख शेख नबील क़ाउक ने यमन में सउदी अरब की आक्रामकता और इस देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की कड़ी आलोचना करते हुए ताकीद की है कि सऊदी अरब ने यमन पर हमला करके अपनी लापरवाही और इस हमले के परिणाम से अनभिज्ञता का सबूत पेश किया है