अबनाः रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष “मसूद बशादजारी” ने प्रेस टीवी के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि मध्यपूर्व की अशांति और हिंसा से केवल इस्राईल को फ़ायदा पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि आईएसआईएल के गठन, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता इस्राईल ने ही की है और इस आतंकवादी गिरोह को क्षेत्र में आतंकवादी कार्यवाहियां करने पर इस्राईल ने ही उकसाया है।
उन्होंने कहा कि आईएसआईएल के पास जो भी हथियार इस समय मौजूद है वह कभी भी मध्यपूर्व में पहुंच ही नहीं सकता था अगर पश्चिमी खुफिया एजेंसियों ने उन्हें यह हथियार लाने की अनुमति न दी होती।
उन्होंने कहा कि इसीलिए आईएसआईएल आतंकवादी गिरोह क्षेत्र में इस्राईली लक्ष्य को निशाना बनाने से परहेज कर रहे हैं क्योंकि यह आतंकवादी गुट इस्राईल द्वारा ही तैयार किया गया है और क्षेत्र में उनकी आतंकवादी कार्यवाहियों से इस्राईल को ही फ़ायदा पहुंच रहा है। यही कारण है कि इस्राईली प्रधानमंत्री नियतेन याहू और उनकी सरकार ने क्षेत्र में प्रतिरोध आंदोलन के बजाये आतंकवादी गुट से बातचीत करने को प्राथमिकता दी।
6 अप्रैल 2015 - 17:28
समाचार कोड: 681635
इस्लामी मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष “मसूद बशादजारी” ने प्रेस टीवी के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि मध्यपूर्व की अशांति और हिंसा से केवल इस्राईल को फ़ायदा पहुंच रहा है।