5 अप्रैल 2015 - 19:26
आईएसआईएल के हाथों सीरिया में फिलिस्तीनी शरणार्थियों का नरसंहार।

आईएसआईएल ने यरमूक शरणार्थी शिविर से अपहरण किए जाने वाले कई फिलिस्तीनी शरणार्थियों की हत्या कर दी है जबकि दो फिलिस्तीनी युवा आईएसआईएल के आतंकवादियों की गोलीबारी में मारे गए हैं।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबनाः अक़सा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल ने यरमूक शरणार्थी शिविर से अपहरण किए जाने वाले कई फिलिस्तीनी शरणार्थियों की हत्या कर दी है जबकि दो फिलिस्तीनी युवा आईएसआईएल के आतंकवादियों की गोलीबारी में मारे गए हैं। इस बीच सीरिया के लड़ाकू विमानों ने दमिश्क के दक्षिण में यरमूक शिविर के आसपास आईएसआईएल के आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया जिसमें कई आतंकवादी मारे गए। यरमूक शरणार्थी शिविर सीरिया की राजधानी के पास फिलिस्तीनियों का आवासीय क्षेत्र है कि जो वर्ष 1957 में बनाया गया और फिलिस्तीनी दशकों से वहां रह रहे हैं। सीरिया में 2011 से गृहयुद्ध जारी है कि जो पश्चिम, ज़ायोनी शासन और कुछ अरब देशों की योजना और समर्थन से शुरू हुआ और जिसके दौरान सीरिया में लाखों लोग बेघर हुये हैं यरमूक शिविर में रहने वाले फिलीस्तीनी भी उसकी चपेट में आ गए हैं।