5 अप्रैल 2015 - 19:13

यमन में जारी आले सऊद की सैन्य गतिविधियों के दौरान सऊदी अरब के विमानों ने अदन शहर में इस देश के भगौड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी के समर्थकों को हथियार पहुंचाने के बजाये गलती से अंसारुल्लाह के शिविरों के पास डाल दिये।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमन में जारी आले सऊद की सैन्य गतिविधियों के दौरान सऊदी अरब के विमानों ने अदन शहर में इस देश के भगौड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी के समर्थकों को हथियार पहुंचाने के बजाये गलती से अंसारुल्लाह के शिविरों के पास डाल दिये।
यमन सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब से यमन में अपने समर्थकों के लिए भेजा गया भारी मात्रा में हथियार यमन सेना और अंसारुल्लाह के हाथ लग गया है।
गौरतलब है कि पिछले दस दिनों से आले सऊद यमन में आम लोगों पर बमबारी करके उनका नरसंहार कर रहा है सूचना के अनुसार हालांकि सऊदी हमलों में 519 आम लोग मारे जा चुके हैं जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।