5 अप्रैल 2015 - 18:53
इराकी प्रधानमंत्री ने ईरान के समर्थन को सराहा।

इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-एबादी ने आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए इराक़ के समर्थन में ईरान की भूमिका को सराहते हुए कहा कि बगदाद में आईएसआईएल का कब्जा करीब था, लेकिन अमेरिका ने आतंकवादी गिरोह के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबनाः अलआलम समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-एबादी ने आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए इराक़ के समर्थन में ईरान की भूमिका को सराहते हुए कहा कि बगदाद में आईएसआईएल का कब्जा करीब था, लेकिन अमेरिका ने आतंकवादी गिरोह के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-एबादी ने जर्मनी की पत्रिका इशपीगेल के साथ बातचीत में आईएस के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की भूमिका की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इराक़ को अमेरिका से जरा भी उम्मीद नहीं है क्योंकि आईएस के माध्यम से बगदाद की घेराबंदी में कुछ भी बाकी नहीं बचा था और करीब था कि बगदाद पर आईएस का कब्जा का हो जाये लेकिन अमेरिका ने उसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया और बगदाद पर कब्जा हो जाने को प्राथमिकता दी लेकिन ईरान ने समय पर मदद की। इराकी प्रधानमंत्री ने बगदाद को बचाने में सैन्य सलाहकार भेजने के ईरान के कदम की सराहना की।