अबनाः नई दिल्ली में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करके यमन पर सऊदी अरब और उसके घटकों के हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत के इन प्रदर्शनकारियों ने अपने प्रदर्शन के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ, इस्लामी सहयोग संगठन और मानवाधिकार संगठनों से मांग की है कि वे इस संबन्ध में अपना मौन समाप्त करें। प्रदर्शनकारियों ने इस खुले अपराध की भर्त्सना की। इस अवसर पर उन्होंने यमन में मारे गए लोगों की याद में मोम बत्तियां जलाईं।
इन प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के हमलों में मारे गए निर्दोष यमन वासियों के जनसंहार पर दुख व्यक्त करते हुए इसे तत्काल रुकवाने की मांग की। इस अवसर पर एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया है कि इन आक्रमणों से केवल अमरीका और इस्राईल को लाभ पहुंच रहा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार यमन में पिछले दो सप्ताहों में 500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी सम्मिलित हैं।
4 अप्रैल 2015 - 19:15
समाचार कोड: 681222
नई दिल्ली में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन करके यमन पर सऊदी अरब और उसके घटकों के हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की।