अबनाः यमन में सऊदी अरब के हमलों में एक ही परिवार के 15 लोग निशाना बने हैं। सनआ प्रांत के हजर उकैश गांव पर सऊदी विमानों ने अंधाधुंब बम्बारी की जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग मारे गए और छह घायल हो गए। मारे गए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं जिनमें एक बच्चे की उम्र मात्र एक साल है। यह हमला रात को डेढ़ बजे किय गया जब पूरा गांव सो रहा था। हमले में एक घर पूर्ण रूप से मल्बे में बदल गया है।
सऊदी अरब के अधिकारियों का कहना है कि वह यमन के हौसी आंदोलन के विरुद्ध हमले कर हरे हैं किंतु ज़मीनी सच्चाई यह है कि हमलों में आम नागरिक निशाना बन रहे हैं। सऊदी अरब के हमलों में अब तक 525 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि मरने वालों में बड़ी संख्या आम नागरिकों, बच्चों और महिलाओं की है।
4 अप्रैल 2015 - 19:05
समाचार कोड: 681218
सनआ प्रांत के हजर उकैश गांव पर सऊदी विमानों ने अंधाधुंब बम्बारी की जिसमें एक ही परिवार के 9 लोग मारे गए और छह घायल हो गए। मारे गए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं जिनमें एक बच्चे की उम्र मात्र एक साल है।