अबनाः अमरीका में ओबामा प्रशासन ने रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस को ईरान के विरुद्ध प्रहार बंद करने पर तैयार करने की अभियान आरंभ कर दिया है
स्वीज़रलैंड के शहर लुसान में छह विश्व शक्तियों के साथ मैराथन वार्ता में बनने वाली सहमति के बाद ओबामा प्रशासन ने सांसदो को संतुष्ट करने का प्रयास शुरू कर दिया है ताकि वह आगामी 30 जून को समग्र परमाणु समझौता हो जाने तक ईरान के विरुद्ध कोई प्रस्ताव पारित न करें। वाइट हाउस के अनुसार ओबामा आक्रामक मूड में आ गए हैं और उनका कहना है कि कांग्रेस ईरान पर प्रहार करना बंद करे।
वाइट हाउस के प्रवक्ता एरिक स्कल्ज़ ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति बाराक ओबामा, उप राष्ट्रपति जो बाइडन, वाइट हाउस के चीफ़ आफ़ स्टाफ़ डेनिस मैकडोनो तथा अन्य अधिकारी अमरीकी सांसदों से अलग अलग बातचीत कर रहे हैं।
अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों को भी फ़ोन करके परमाणु वार्ता और सहमति के सार्थक आयामों के बारे में बताया।
वाइट हाउस के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति ओबामा परमाणु समझौते के बचाव में आक्रामक रुख़ के साथ काम कर रह हैं और समझौते के बारे में अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।
4 अप्रैल 2015 - 19:02
समाचार कोड: 681217
अमरीका में ओबामा प्रशासन ने रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस को ईरान के विरुद्ध प्रहार बंद करने पर तैयार करने की अभियान आरंभ कर दिया है।