अबनाः आयतुल्लाह इमामी काशानी ने जुमे की नमाज़ के ख़ुतबों में स्विट्जरलैंड के शहर लोज़ान में गुट 5+1 के साथ ईरान की परमाणु वार्ता में संयुक्त बयान तक पहुंचने के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि परमाणु वार्ता के संयुक्त बयान ने जता दिया कि पश्चिमी दुनिया ने शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा वाले ईरान की वास्तविकता को स्वीकार कर लिया है जबकि इससे पहले वह इस सच्चाई को स्वीकार नहीं करते थे। आयतुल्लाह इमामी काशानी ने कहा कि ईरानी वार्ता टीम ने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम रखने के ईरानी राष्ट्र के अधिकार का पश्चिम के सामने बखूबी बचाव किया है। उनका कहना था कि ईरान का अधिकार अंतरराष्ट्रीय समझौतों के आधार पर पश्चिम की ओर से स्वीकार कर लिया गया है लेकिन उसके विवरण के बारे में अगले तीन महीनों बहस होगी। आयतुल्लाह इमामी काशानी ने ईरान पर लगाए प्रतिबंधों को हटाने के बारे में भी कहा कि पश्चिमी वार्ताकारों ने यह स्वीकार कर लिया है कि ईरान पर लगाए प्रतिबंध को समाप्त होना चाहिए जो लोज़ान में होने वाली परमाणु वार्ता में एक बड़ी सफलता है।
4 अप्रैल 2015 - 18:50
समाचार कोड: 681212
आयतुल्लाह इमामी काशानी ने जुमे की नमाज़ के ख़ुतबों में स्विट्जरलैंड के शहर लोज़ान में गुट 5+1 के साथ ईरान की परमाणु वार्ता में संयुक्त बयान तक पहुंचने के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की सराहना की है