4 अप्रैल 2015 - 18:48
 ईरान परमाणु वार्ता का विजेता है।

2हिज़्बुल्लाह के एक नेता शेख मोहम्मद यज़बक ने लेबनान के शहर बअलबक में जुमे की नमाज के ख़ुतबों में कहा कि ईरान ने इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर के मार्गदर्शन, दृढ़ता और दुश्मनों से पराजित हुए बिना परमाणु वार्ता में सफलता हासिल की है

अबनाः प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह के एक नेता शेख मोहम्मद यज़बक ने लेबनान के शहर बअलबक में जुमे की नमाज के ख़ुतबों में कहा कि ईरान ने इस्लामी इंक़ेलाब के सुप्रीम लीडर के मार्गदर्शन, दृढ़ता और दुश्मनों से पराजित हुए बिना परमाणु वार्ता में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस समझौते पर इस्राईली दुश्मन और बेंयामिन नियतेन याहू की चिंता, उसके सही होने को दर्शाती है और ईरान की यह सफलता इस्लाम और दुनिया के सभी कमजोर राष्ट्रों की सफलता है।
शेख मोहम्मद यज़बक ने यमन के हालात के बारे में कहा कि यमन के खिलाफ अमेरिकी सऊदी आक्रामकता, अर्बियत, इस्लाम और राष्ट्रों के हितों के साथ अनुकूल नहीं है, बल्कि यह आक्रामकता राष्ट्रों का उत्पीड़न है।