अबनाः रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले सैनिकों के परिजन अपने बच्चों की लाशों की पहचान के लिए जहां नरसंहार हुआ था, उस स्थान की ओर रवाना हो गए हैं अभी तक इस अपराध की निशानिया मौजूद हैं और आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल ने जो वीडियो जारी की थी उसके अनुसार यह नरसंहार तिकरित में राष्ट्रपति भवन में किया गया था और सैनिकों के सिर में गोली मारने के बाद उनकी लाशों को दजला नदी में डाल दिया गया था।
इराक के स्वयंसेवक बलों के एक अधिकारी शेख हैदर अलखफ़ाजी ने इस बारे में अलआलम संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि जिन जवानों का नरसंहार किया गया वह निशस्त्र थे और उनके पास किसी प्रकार का कोई हथियार नहीं था और प्रतिरक्षा के मौके पर वह अपने निजी कपड़े पहने हुए थे।
नरसंहार के पास ही इस नरसंहार का शिकार होने वालों की सामूहिक कब्रें भी मिली हैं तिकरित के पास मिलने वाली इन सामूहिक कब्रों के अलावा बोअजील क्षेत्र में भी कई सामूहिक कब्रें मिली हैं
4 अप्रैल 2015 - 18:47
समाचार कोड: 681206