3 अप्रैल 2015 - 09:21
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते पर बराक ओबामा का बयान।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लोज़ान में ईरान के परमाणु मुद्दे पर वार्ता की कामयाबी के बाद कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को आर्थिक प्रतिबंधों से नहीं रोका जा सका लेकिन मौजूदा समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी कड़ी कर दी जाएगी

अबनाः मेह्र समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने लोज़ान में ईरान के परमाणु मुद्दे पर वार्ता की कामयाबी के बाद कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को आर्थिक प्रतिबंधों से नहीं रोका जा सका लेकिन मौजूदा समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी कड़ी कर दी जाएगी। ईरान के एटमी कार्यक्रम पर समझौता अच्छा और उसमें प्रगति की उम्मीद की जा सकती है। समझौते के अनुसार ईरान को परमाणु कार्यक्रम सीमित करना होगा,वह प्लूटोनियम बम नहीं बना सकेगा,कोई संदिग्ध चीज देखी गई तो निरीक्षण किया जाएगा,अंतरिम समझौते से हमारे लक्ष्य पूरे हो गए,ईरान को यूरेनियम संवर्धन की दर निर्धारित हद तक लानी होगी।

जून तक इस समझौते का विवरण तय कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दस साल तक ईरान कोई परमाणु रिएक्टर स्थापित नहीं कर सकेगा, समझौते से ईरान पर सभी आर्थिक प्रतिबंध उठा लिये जाएंगे,ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता अच्छा कदम है।

सूत्रों के अनुसार ईरान और गुट 5+1 के बीच वार्ता की सफलता पर इस्राईली और सऊदी तम्बू में शोक की लहर छा गई है ईरान और गुट 5+1 के बीच इस्राईल और सऊदी अरब समझौता नहीं चाहते थे और उन्होंने अपनी ओर से लोज़ान वार्ता को विफल करने की बहुत कोशिशें की थीं जो विफल हो गईं ।