2 अप्रैल 2015 - 19:27
यमन में सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन की उपलब्धियां।

यमनी सेना और अंसारुल्लाह की प्रगति के दौरान उनकी अदन प्रांत के मध्य क्षेत्र में अलकायदा के आतंकवादियों के साथ झड़प हुई जिसके बाद यमन सेना और अंसारुल्लाह ने बद्र छावनी के अलावा अलसादा,अलसलाम, अलअहमदीया और अकतबर क्षेत्रों पर कंट्रोल हासिल कर लिया है।

अहलेबैत अ समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और अंसारुल्लाह की प्रगति के दौरान उनकी अदन प्रांत के मध्य क्षेत्र में अलकायदा के आतंकवादियों के साथ झड़प हुई जिसके बाद यमन सेना और अंसारुल्लाह ने बद्र छावनी के अलावा अलसादा,अलसलाम, अलअहमदीया और अकतबर क्षेत्रों पर कंट्रोल हासिल कर लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना और अंसारुल्लाह की गुरुवार को अदन के क्रीतर क्षेत्र में अलकायदा के आतंकवादियों के साथ झड़पे हुई हैं।

यमन की मीडिया ने खबर दी है कि अंसारुल्लाह के जवानों ने अदन राज्य में राष्ट्रपति भवन पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल ने भी रिपोर्ट दी है कि यमन की सेना और अंसारुल्लाह के जवानों ने अदन में यमन सेना के भगोड़े कमांडर मोहसिन अलअहमर और भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी के घर को अपनी निगरानी में ले लिया है। इस बीच यमन सेना और अंसारुल्लाह के जवानों ने अदन राज्य के सबसे ऊंचे पर्वत जबले जदीद को अलकायदा के आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है।

यमन के सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्रालय के हथियारों का सबसे बड़ा भंडार जबल जदीद के पहाड़ पर मौजूद है हालांकि इससे पहले आतंकवादी गिरोह अलक़ायदा ने उसे लूट लिया था। इस बीच अलक़ायदा से जुड़े आतंकवादियों ने “हज़रमूत” के मुख्य शहर अलमकला में स्थित एक जेल पर हमला कर दिया जिसके परिणाम स्वरूप तीन सौ आईएसआईएल कैदी फरार होने में सफल हो गये।

बताया जा रहा है कि इस जेल से भागने वालों में आईएसआईएल का अत्यंत ख़तरनाक आतंकवादी “खालिद बातरफ़ी’ भी शामिल है बताया जाता है कि "खालिद बातरफ़ी चार साल पहले पकड़ा गया था और उसी समय से जेल में बंद था।