2 अप्रैल 2015 - 19:27
यमन की जेलों से अलक़ायदा के तीन सौ क़ैदी फ़रार।

अलक़ायदा के सशस्त्र तत्वों ने गुरुवार को यमन के अलमकला शहर के केंद्रीय जेल पर हमला कर दिया और लगभग तीन सौ आतंकवादियों को फरार करवा दिया

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार अलक़ायदा के सशस्त्र तत्वों ने गुरुवार को यमन के अलमकला शहर के केंद्रीय जेल पर हमला कर दिया और लगभग तीन सौ आतंकवादियों को फरार करवा दिया। यमन में अलमकला शहर के हज़रमूत प्रांत का बड़ा और मुख्य शहर है। अलयौम अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस हमले के बाद अलकायदा ने अपने तीन सौ आतंकवादियों को जेल से रिहा करा लिया। इन कैदियों में अलकायदा का एक सरगना खालिद बातरफ़ी भी मौजूद है। खालिद बातरफ़ी चार साल पहले अलमकला शहर के केंद्रीय जेल में बंद किया गया था। हज़रमूत प्रांत यमन के कुल क्षेत्रफल के छत्तीस प्रतिशत हिस्से पर आधारित है और यमन का सबसे बड़ा शहर है।