अबनाः इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति नूरी मालेकी ने कहा है कि कुछ अपराधी सरकारों की ओर से इराक़ में साम्प्रदायिक दंगे फैलाने और इराक़ के टुकड़े करने की साज़िशें थीं जो पूरी तरह से नाकाम हो चुकी हैं उन्होंने कहा कि इराकी जनता, दुश्मन के सामने सीसा पिलाई हुई दीवार बन गई। उन्होंने कहा कि अब इराक से आतंकवादियों को निकाल बाहर करने और आतंकवाद को ख़त्म करने का समय आ गया है। नूरी मालेकी ने कहा कि जब तक यह लक्ष्य हासिल नहीं होगा इराक़ी क़ौम चैन से नहीं बैठेगी। इराक़ के उप राष्ट्रपति ने सेना और स्वंयसेवी बलों के हाथों तिकरित की स्वतंत्रता पर इराकी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सलाहुद्दीन प्रांत को आतंकवादियों से मुक्त करने में स्वंयसेवी बलों का सहयोग, एक अद्वितीय ऐतिहासिक अनुभव है। नूरी मालेकी ने आतंकवादियों द्वारा कब्जाए गये क्षेत्रों की जनता से अपील की कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए रखें।
2 अप्रैल 2015 - 18:14
समाचार कोड: 680729
इराक़ के पूर्व प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति नूरी मालेकी ने कहा है कि कुछ अपराधी सरकारों की ओर से इराक़ में साम्प्रदायिक दंगे फैलाने और इराक़ के टुकड़े करने की साज़िशें थीं जो पूरी तरह से नाकाम हो चुकी हैं