2 अप्रैल 2015 - 18:06
 इराक़ के अल-अंबार प्रांत के तीन क्षेत्रों से आतंकवादियों का सफाया।

इराक़ के अल-अंबार प्रांत की सैन्य कार्यवाहियों के कमांडर मेजर जनरल कासिम मोहम्मद ने कहा है कि इराकी सेना ने रेमादी के अलबूजलीब और तुवा नामक क्षेत्रों को आजाद कराने के लिए, बड़े ऑपरेशन शुरू किए थे।

अबनाः अल-आलम की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के अल-अंबार प्रांत की सैन्य कार्यवाहियों के कमांडर मेजर जनरल कासिम मोहम्मद ने कहा है कि इराकी सेना ने रेमादी के अलबूजलीब और तुवा नामक क्षेत्रों को आजाद कराने के लिए, बड़े ऑपरेशन शुरू किए थे। मेजर जनरल कासिम मोहम्मदी ने कहा कि इराकी सेना में, क्षेत्रीय पुलिस, संघीय पुलिस, स्वंयसेवी दल और आदिवासी शामिल हैं। कमांडर ने कहा कि इराकी सेना ने आईएस के सैंतीस तकफीरी आतंकवादियों को मार गिराया और उनके पांच वाहन नष्ट करके इन क्षेत्रों को स्वतंत्र करा लिया है।
मेजर जनरल कासिम मोहम्मदी ने कहा कि इराकी बलों ने रेमादी शहर के ज़नकोरह क्षेत्र को भी मुक्त और उससे आईएसआईएल तकफीरियों के नापाक वुजूद से मुक्त करा लिया है। उन्होंने कहा कि इराकी सेना ने इन क्षेत्रों को मुक्त कराने के बाद वहां मोर्चे संभाल लिए हैं और तकफीरी आतंकवादियों के जवाबी हमलों को नाकाम करने के लिए अपने मोर्चों को मज़बूत कर लिया है।