अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना और स्वयंसेवकों ने मंगलवार की सुबह तिकरित शहर पर हमले शुरू किये और दोपहर से पहले इस शहर में पूर्व बअसी तानाशाह सद्दाम के महलों पर कंट्रोल हासिल कर लिया है। तिकरित को सद्दाम का जन्मस्थान बताया जाता है इसी कारण इस खूंखार डेक्टेटर ने यहां पर बड़े बड़े आलीशान महल बनाए थे लेकिन तकफीरी आतंकवादी गिरोह आईएसआईएल ने इन महलों पर कब्जा करके उन्हें अपना हेडक्वार्टर बना लिया था।
सूचना के अनुसार इराकी सैनिकों ने तिकरित में कई सुरक्षा केंद्रों और शहर की मुख्य मस्जिद तथा प्रांतीय प्रशासन के इमारत और चिकित्सा कॉलेज भी तकफीरियों से मुक्त करा लिया है। उधर स्वयंसेवकों ने आईएस तकफीरियों को भागने से रोकने के लिए तिकरित को अलअलम शहर से मिलाने वाले पुल पर भारी फ़ोर्स लगा रखी है। ग़ौरतलब है तिकरित की आजादी में इराक के सशस्त्र बलों के साथ स्वयंसेवकों, हिज़्बुल्लाह इराक, अहले हक़ और बद्र संगठन ने भाग लिया है।
1 अप्रैल 2015 - 12:40
समाचार कोड: 680487
इराक़ी सेना और स्वयंसेवकों ने मंगलवार की सुबह तिकरित शहर पर हमले शुरू किये और दोपहर से पहले इस शहर में पूर्व बअसी तानाशाह सद्दाम के महलों पर कंट्रोल हासिल कर लिया है।