31 मार्च 2015 - 19:23
बाबरी मस्जिद मामले में आडवाणी को नोटिस जारी।

छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था। जिसके बाद भारत के कई इलाकों में दंगे भड़क उठे थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस जारी किया है।

अहलेबैत अ. समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के मुताबिक 20 लोगों को यह नोटिस अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर करने की कार्यवाही पर भेजा गया है। इन बीस लोगों में कल्याण सिंह और उमा भारती के नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि कल्याण सिंह इस समय हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल जबकि उमा भारती केंद्रीय मंत्री हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही सीबीआई को नोटिस जारी किया है कि वह अदालत में स्पष्ट करे कि वह कौन सी वजहें थीं कि जिनके कारण इस मामले से जुड़े 20 आरोपियों का नाम आपराधिक साजिश के आरोप से खारिज कर दिया गया।

याद रहे कि छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था। जिसके बाद भारत के कई इलाकों में दंगे भड़क उठे थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश एच एल दत्तो और जस्टिस अरुण मिश्रा पर आधारित सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ ने नोटिस का जवाब देने के लिए सीबीआई और अन्य लोगों को चार सप्ताह का समय दिया है।