अबनाः रिपोर्ट के अनुसार मानवाधिकार अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ने पिछली गर्मियों के दौरान ग़ज्ज़ा पर इस्राईली युद्ध अपराधों की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय को प्रस्तुत की है। मानवाधिकार संघ ने यह रिपोर्ट फिलिस्तीन के आईसीसी का सदस्य बनने से एक दिन पहले पेश की है।
इस रिपोर्ट में मानवाधिकार फ़ेडरेश ने इस्राईल सरकार की ओर से बिना देखेभाले और सीधे जनता और सार्वजनिक संपत्ति को निशाना बनाने का उल्लेख किया है।
एक गैर सरकारी संगठन ने भी जो युद्ध विराम के बाद गज़्जा तक पहुँचने में सफल हुआ था, इस्राईली आक्रामकता से प्रभावित पीड़ितों और संपत्ति की रिपोर्ट पेश की है।
फिलिस्तीन के मुख्य वार्ताकार साइब अराकात ने भी इस बात की पुष्टि की है कि गज़्जा पर इस्राईली युद्ध अपराधों की जांच आईसीसी ने शुरू की है और उन्होंने उम्मीद जताई कि अपराधी इस्राईल को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस्राईल ने पिछली गर्मियों में गज़्जा पर हमले शुरू किये थे जिसकी वजह से गज़्जा में 557 बच्चों सहित करीब 2200 फिलिस्तीनी अपनी जानों से हाथ धो बैठे थे और 11100 से अधिक घायल हुए थे।
31 मार्च 2015 - 19:23
समाचार कोड: 680312
मानवाधिकार अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन ने पिछली गर्मियों के दौरान ग़ज्ज़ा पर इस्राईली युद्ध अपराधों की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय को प्रस्तुत की है। मानवाधिकार संघ ने यह रिपोर्ट फिलिस्तीन के आईसीसी का सदस्य बनने से एक दिन पहले पेश की है।