31 मार्च 2015 - 19:22
 ईरान पर अमेरिकी हमले से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरा।

विश्लेषक कोरी गोन ने प्रेस टीवी के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो यह दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ा खतरा बन जाएगा। उन्होंने यह बातें व्हाइट हाउस में ओबामा प्रशासन के ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई न करने की घोषणा के बाद कही हैं।

अबनाः रिपोर्ट के अनुसार एक राजनीतिक विश्लेषक कोरी गोन ने प्रेस टीवी के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो यह दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत बड़ा खतरा बन जाएगा।
उन्होंने यह बातें व्हाइट हाउस में ओबामा प्रशासन के ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई न करने की घोषणा के बाद कही हैं।
उन्होंने व्हाइट हाउस की घोषणा को एक सकारात्मक कदम की संज्ञा देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला करने की मूर्खता की तो दुनिया के लिए उसके बुरे परिणाम सामने आएंगे।
उन्होंने हुरमुज़ जल डमरूमध्य का हवाला देते हुए कहा कि यह एक तंग रास्ता है जो पश्चिम में फार्स की खाड़ी को ओमान के तट से जोड़ता है जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक गुजरगाहों में से एक है।
उन्होंने कहा कि ईरान निश्चित रूप से अमेरिका और दुनिया के लिए कोई खतरा नहीं है और अमेरिकी जनता भी एक और युद्ध में झोंकना नहीं चाहती है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों की तरह ईरान भी परमाणु ऊर्जा का अधिकार रखता है। उन्होंने अमेरिकी नेतृत्व को सलाह दी है कि जल्द से जल्द इस्लामी गणतंत्र ईरान के खिलाफ लगाई गई पाबंदियों को ख़त्म कर दे।
उन्होंने कहा कि ईरान और गुट 5+1 देश इस समय ईरान के परमाणु संकट के किसी अंतिम समझौते तक पहुंचने के करीब हैं और इस समय अमेरिकी नेतृत्व का ईरान के खिलाफ कोई गलत कदम दुनिया भर की इकोनोमी के लिए गंभीर खतरा होगा।