31 मार्च 2015 - 12:14
यमन शरणार्थियों के कैम्पों पर सऊदी हमले, 40 मारे।

उत्तरी यमन के हुज्जत प्रांत के "हरज़" क्षेत्र पर सोमवार को सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी यमन के हुज्जत प्रांत के "हरज़" क्षेत्र पर सोमवार को सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। यमन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों ने यमन शरणार्थियों के दो शिविरों पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप चालीस निहत्थे और निर्दोष नागरिक मारे गये और दसियों घायल हो गए। उत्तरी यमन का हरज़ क्षेत्र, सऊदी अरब की सीमा के पास स्थित है। इस रिपोर्ट के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों ने इन शिविरों में चार बार बमबारी की है और कहा जा रहा है कि अधिकांश शव बिखर गए हैं और मरने वालों की पहचान मुश्किल हो गई है